हिन्दी सिनेमा का डायलाग याद आया है,
सरकार मैंने आपका नमक खाया है।
पर यहां तो लोगों ने ये रायता फैलाया है,
कि नमक भण्डार खत्म होने को आया है।
खबर सुनते लोगों ने दिमाग ये लगाया है ,
बोरियां खरीदकर घरों में छिपाया है।
जरिया मिल गया इनको काला धन कमाने का,
भाड़ में गया वचन नमक का फर्ज निभाने का।
हाल देखने वाला है नमक की दुकानों पर ,
सब्र नही जनता को सत्यता के पैमानों पर ।
इस भारत देश का ये अद्वितीय प्रदेश है,
उम्मीदों का है या नहीं, पता नहीं,
पर लगता है ये सिर्फ अफवाहों का प्रदेश है,
जी हाँ ये अपना उत्तर प्रदेश है।
कोई कुछ भी बोल दे तो मान लेते हैं,
बिना समझे गैरों को भी ज्ञान देते हैं।
यहां की आम जनता सच में है भोली,
जरूरत है इसको हाजमोला की गोली।
सोशल मीडिया का प्रयोग किया जाए कम,
फालतू की बात को स्वयं में करें हजम।
अपने अमूल्य समय को देशहित में लगायें,
प्रदेश को तरक्की का नया नजरिया दिखायें।
No comments:
Post a Comment